Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग से 19 लाख रुपये की ठगी

झज्जर। बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी एक बुजुर्ग से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर 19 लाख 17 हजार 974 रुपये की ठगी की है। पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 निवासी कार्तिक ने बताया कि उसके नाना भरत सिंह की उम्र करीब 83 वर्ष है। उसके नाना के पास चार-पांच जून को सुबह व्हाट्सएप पर किसी अन्य मोबाइल से मैसेज व कॉल आई। उसकी व्हाट्सएप प्रोफाइल पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का लोगो लगा था। उन्होंने उसके नाना के पास बार-बार वीडियो कॉल व वाइस कॉल की। उन्होंने बोला कि वे बैंक कर्मचारी बोल रहें हैं और पेंशन से संबंधित बातचीत करनी है। उन्होंने उसके नाना के पास एक एपीके फाइल भेजी व इंस्टॉल करवाई। जब उसने चेक किया तो उनको पता लगा कि उसके नाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाता नंबर से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करके 19 लाख से अधिक रुपये कट गए हैं। इस संबंध में नाना की ज्यादा उम्र होने के कारण और कुछ नहीं बता पा रहें हैं। इसके बाद उसने ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर रखी है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना साइबर झज्जर में एफआईआर दर्ज की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhajjar-Bahadurgarh News: बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग से 19 लाख रुपये की ठगी #ManPosingAsBankEmployeeDupesElderlyManOfRs19Lakh #SubahSamachar