Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में जमानत पर आया युवक अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार
बहादुरगढ़। रोहतक-बहादुरगढ़ रोड स्थित दहकौरा मोड़ पुल के नीचे पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रोहद निवासी अजीत उर्फ अजय के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दहकौरा मोड़ पुल के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली। इसमें आरोपी की पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। मैगजीन की जांच करने पर उसमें दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास के साथ लूट के आठ मामले दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 17:30 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में जमानत पर आया युवक अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार #ManOutOnBailInMurderCaseArrestedWithIllegalPistol #SubahSamachar
