Bareilly News: दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकगंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। तीनों युवक थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव गुले के निवासी हैं। बरेली से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। इसकी खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 11:05 IST
Bareilly News: दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य गंभीर घायल #CityStates #Bareilly #RoadAccident #ManDied #DelhiHighway #SubahSamachar
