UP: साले की शादी में आया था जीजा, बरात जाने से पहले कर ली आत्महत्या; मातम में बदली खुशियां
मथुरा के थाना राया क्षेत्र की चौकी बिचपुरी अंतर्गत गांव अयेरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। साले की शादी में शामिल होने आए जीजा ने रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष (35) निवासी गांव सतपुरा, जिला बुलन्दशहर अपने साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए अयेरा आया था। पुष्पेंद्र की बरात शनिवार 21 फरवरी को अलीगढ़ जनपद के गांव भोरा जानी थी। बताया गया है कि रात्रि के समय सुभाष घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर पड़े मकान में चला गया, जहां उसने गाटर से रस्सी बांधकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:18 IST
UP: साले की शादी में आया था जीजा, बरात जाने से पहले कर ली आत्महत्या; मातम में बदली खुशियां #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #RayaSuicideCase #WeddingTragedyUp #ManHangsHimself #AyeraVillageIncident #PoliceInvestigationMathura #रायाआत्महत्या #शादीमेंमौत #जीजानेलगाईफांसी #अयेरागांवघटना #पुलिसजांच #SubahSamachar
