Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
पानीपत। पानीपत-दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर दीवाना स्टेशन के यार्ड में सोमवार रात करीब 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि दीवाना स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। व्यक्ति की उम्र 50-55 साल के करीब है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:13 IST
Read More:
Man dies after being hit by train
Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत #ManDiesAfterBeingHitByTrain #SubahSamachar
