Haryana: स्कॉर्पियो गाड़ी के फटे टायर, लोहे की रेलिंग से टकराया वाहन; युवक की मौत
नेशनल हाईवे-11 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से झुंझुनूं में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। शाम करीब छह बजे गांव रघुनाथपुरा के पास फ्लाईओवर से उतरते समय गाड़ी का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी रेलिंग के अंदर घुस गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में टायर फटना हादसे का कारण माना जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 11:23 IST
Haryana: स्कॉर्पियो गाड़ी के फटे टायर, लोहे की रेलिंग से टकराया वाहन; युवक की मौत #CityStates #Mahendragarh/narnaul #Haryana #RoadAccidentAtNarnaul #SubahSamachar
