यूपी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा, मां समेत पांच गवाह पेश हुए; जुर्माना लगाया

दस साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी आरिफ अंसारी को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 10 अगस्त 2024 को जैतपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी ने बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया था। बच्ची के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंचीं तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला। अदालत ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को बतौर प्रतिकर देने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नितिन पांडेय की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन ने पीड़िता और उसकी मां समेत पांच गवाह पेश किए। इनमें चिकित्सक और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 साल की सजा, मां समेत पांच गवाह पेश हुए; जुर्माना लगाया #CityStates #Crime #Varanasi #MinorGirl #SubahSamachar