Zira: विदेश जाने के बाद पत्नी के बने अवैध संबंध, आहत पति ने दे दी जान; महिला गिरफ्तार
जीरा में एक व्यक्ति ने पत्नी की अवैध संबंधों से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जीरा के अवान रोड निवासी मृतक रणबीर सिंह उर्फ राणा की मां प्रकाश कौर ने बताया कि उसके बेटे के विदेश जाने पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर के आरोपी बलदेव सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए। उसका बेटा लगभग सात साल बाद घर लौटा तो उसे भी बलदेव सिंह ने धमकाया। प्रकाश कौर ने बताया कि उसका मकान भी बलविंदर कौर ने धोखे से अपने नाम करवा लिया और बेच दिया। बेटे ने विदेश से आकर पत्नी को बहुत समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पत्नी की हरकतों से तंग आकर रणबीर ने अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बलदेव सिंह नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण रणबीर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। बलदेव सिंह को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 09:35 IST
Zira: विदेश जाने के बाद पत्नी के बने अवैध संबंध, आहत पति ने दे दी जान; महिला गिरफ्तार #Crime #Punjab #ZiraSuicide #ZiraPolice #SubahSamachar
