घरेलू विवाद, टावर पर चढ़ा पति: पत्नी से लड़कर चढ़ा रवि, ग्रामीणों में दहशत- पुलिस ने समझाकर उतारा

थाना क्षेत्र के रावतपुर करमातर टोला में मंगलवार दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रावतपुर करमातर टोला निवासी रवि का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्से में आकर वह गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




घरेलू विवाद, टावर पर चढ़ा पति: पत्नी से लड़कर चढ़ा रवि, ग्रामीणों में दहशत- पुलिस ने समझाकर उतारा #CityStates #Gorakhpur #BelghatTowerNews #MobileTowerGorakhpur #PatiPatniVivad #RaviRawatpurKaramatar #TowerParChadhaYuvak #PoliceRescueTower #SandeepYadavBelghat #CityAndState #SubahSamachar