UP: प्रेमिका से शादी की जिद में 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

UP News:बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडा जिले का एक युवक कथित प्रेमिका को अपने साथ ले जाने और शादी की जिद को लेकर 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के विरतीयन पुरवा गांव निवासी आकाश शुक्ला (20) रविवार सुबह हरिपुर गांव पहुंचा और गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। उसकी आवाज सुनकर खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पीआरवी और गड़वार थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रेमिका से शादी की जिद में 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar