Kullu News: मान चंद मनाली और देवराज कुल्लू मंडल के अध्यक्ष बनाए
कुल्लू। जिला भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। ऐसे में अब जिला कुल्लू भाजपा के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला कुल्लू भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश गौतम ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद सभी मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि मनाली भाजपा मंडल से मान चंद, नग्गर मंडल से चूड़ामणि, कुल्लू मंडल से देव राज, भुंतर मंडल से आशु और पार्वती मंडल से ओम प्रकाश की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा बंजार से विनीत कुमार, सैंज से कुंदन कारदार, मंगलौर से हीरा लाल, आनी से राजेश चौहान, दलाश से मोहर सिंह और निरमंड से हीरा लाल राणा की नियुक्ति की गई है। गौतम ने बताया कि अब सभी मंडलों के अध्यक्ष जल्द अपनी कार्यकारिणी का भी विस्तार करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 18:01 IST
Kullu News: मान चंद मनाली और देवराज कुल्लू मंडल के अध्यक्ष बनाए #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
