यूपी: उधार के रुपये मांगने पर पीटकर हत्या, केस दर्ज कराने को ढाई घंटे चक्काजाम; विधायक का विरोध; पहुंची फोर्स
खुटहन के तिलवारी गांव निवासी नीरव सिंह उर्फ सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग के लिए शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रयागराज-वाया-शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा पुल के पास चक्काजाम कर दिया। सुबह आठ बजे से करीब साढ़े दस बजे तक चले प्रदर्शन के कारण आवागमन बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। जाम की सूचना पर खुटहन, बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ शाहगंज प्रतिभा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 20:42 IST
यूपी: उधार के रुपये मांगने पर पीटकर हत्या, केस दर्ज कराने को ढाई घंटे चक्काजाम; विधायक का विरोध; पहुंची फोर्स #CityStates #Crime #Varanasi #Jaunpur #PilkichhaBridge #RoadBlockade #Protest #MurderFir #SubahSamachar
