Haridwar News: चाबी बनाने के बहाने जेवरात चोरी करने वाला एमपी से गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस व सीआईयू की टीम ने एक आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने आरोपी गोविंद छाबड़ा निवासी गंधवानी जिला धार मध्य प्रदेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा के अनुसार, नौ फरवरी को शिवालिक नगर निवासी संदीप धीमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग माता ने अलमारी की चाबी बनवाने के लिए दो व्यक्तियों को घर बुलाया था। दोनों ने अलमारी की चाबी बनाने के बहाने उन्हें झांसा देकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे और फरार हो गए थे। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और स्थानीय इनपुट के आधार पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी को मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी क्षेत्र से आरोपी गोविंद छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक पीली धातु की सोने की अंगूठी बरामद हुई। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि वह अपने साले राजेंद्र के साथ मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था। दोनों ने चाबी बनाने का काम बताकर घर में प्रवेश किया और मौका पाकर ज्वैलरी चोरी कर ली। घटना के बाद दोनों अपने गृह जनपद लौट गए। गोविंद ने स्वीकार किया कि अंगूठी के अलावा बाकी आभूषण उसके साले के पास हैं। टीम ने जब आरोपी राजेंद्र के घर दबिश दी तो वह भनक लगते ही वह मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 14:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: चाबी बनाने के बहाने जेवरात चोरी करने वाला एमपी से गिरफ्तार #ManArrestedFromMPForStealingJewelleryOnThePretextOfMakingKeys #SubahSamachar