Bageshwar News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर। किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को कपकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। विगत 29 मई को तहसील क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कपकोट थाने में उमेश सिंह (21) निवासी कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। एसपी जितेंद्र मेहरा ने थानाध्यक्ष कपकोट को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। एसआई गोल्डी घुघुतियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bageshwar News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार #ManArrestedForKidnappingAndRapingTeenager #SubahSamachar