ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ

'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' में निविन पॉली भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब ममिता बैजू ने फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की है। ममिता बैजू ने गिरीश एडी को कहा शुक्रिया रविवार को केरल में फिल्म की सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान ममिता ने बताया कि 'सुपर शरण्या' की शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद गिरीश ने उन्हें 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की कहानी सुनाई थी। उस समय 'सुपर शरण्या' रिलीज भी नहीं हुई थी। ममिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गिरीश उन पर इतना भरोसा करेंगे। ममिता ने कहा, 'सुपर शरण्या की शूटिंग अभी खत्म ही हुई थी और फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। उसी समय गिरीश चेट्टन ने मुझे 'बेथलेहम' की कहानी सुनाई थी। उन्होंने तभी कहा था कि अगर मैं यह किरदार निभाऊं, तो अच्छा रहेगा। आज भी मुझे नहीं पता कि गिरीश चेट्टन ने मुझसे ऐसा क्यों कहा या उन्हें मुझ पर भरोसा कैसे हुआ।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 14:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ममिता बैजू: हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बनी 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट', एक्ट्रेस ने की डायरेक्टर की तारीफ #Entertainment #SouthCinema #National #MamithaBaijuMovies #MamithaBaiju #MamithaBaijuNewMovie #MamitaBaijuMovie #MamithaBaijuAge #MamithaBaijuViralVideo #BethlehemKudumbaUnit #BethlehemKudumbaUnitMovie #SubahSamachar