New York Snowball Fight: बर्फ के गोले पर सियासत, पुलिस ने कहा- हम पर हमला हुआ, ममदानी बोले- बच्चों की शरारत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को वॉशिंगटन स्क्वायर पार्क में बड़ी संख्या में लोग स्नोबॉल फाइट (बर्फ के गोले फेंकने का खेल) के लिए जमा हुए। माहौल शुरू में मस्ती भरा था, लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ गए।सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में दिखा कि जब पुलिस के दो अधिकारी पार्क के अंदर पहुंचे तो कई लोगों ने चारों तरफ से उन पर बर्फ के गोले फेंकने शुरू कर दिए। कुछ वीडियो में दिख रहा है कि एक अधिकारी की आंख लाल हो गई थी और वह आंख मलते नजर आया। बाद में पुलिस ने कहा कि कई अधिकारियों के चेहरे, सिर और गर्दन पर चोट लगी, और दो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। यह भी पढ़ें - US-Iran Talks: परमाणु वार्ता से पहले ट्रंप सरकार का बड़ा कदम, ईरान पर नए प्रतिबंध; 30 लोग और कंपनियां शामिल पुलिस ने कहा- यह हमला था न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) और उसकी प्रमुख जेसिका टिश ने इस घटना को शर्मनाक और अपराध बताया। पुलिस यूनियन ने भी बयान जारी कर कहा कि यह सिर्फ खेल नहीं था, बल्कि यह सीधा हमला था। पुलिस अब चार लोगों की तलाश कर रही है। उनकी तस्वीरें जारी की गई हैं और जनता से पहचान में मदद मांगी गई है। मेयर ने कहा- बच्चों की मस्ती थी दूसरी तरफ, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस घटना को ज्यादा गंभीर नहीं माना। उनका कहना है कि वीडियो देखने के बाद उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक स्नोबॉल फाइट थी जो थोड़ा काबू से बाहर हो गई। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से इस पर आपराधिक मुकदमा चलाने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पुलिस प्रमुख के संपर्क में हैं और उनके काम की सराहना करते हैं, लेकिन दोनों के बयान अलग-अलग होने से मामला राजनीतिक रूप लेता दिख रहा है। यह भी पढ़ें - Elon Musk: बच्चों के उत्पीड़न से जुड़े पुराने लेख से मस्क के निशाने पर क्यों आया न्यूयॉर्क टाइम्स जानें मामला राजनीतिक असर भी संभव मेयर ममदानी पहले भी पुलिस विभाग की आलोचना कर चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पुलिस को लेकर कुछ सख्त बयान दिए थे, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। अब इस नए घटनाक्रम से पुलिस और मेयर के बीच रिश्तों में ठंडापन साफ नजर आ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




New York Snowball Fight: बर्फ के गोले पर सियासत, पुलिस ने कहा- हम पर हमला हुआ, ममदानी बोले- बच्चों की शरारत #World #International #Us #NewYork #SnowballFight #ZohranMamdani #Nypd #PoliceOfficers #PoliceDepartment #WashingtonSquarePark #SubahSamachar