Politics: खरगे और राहुल गांधी की कांग्रेस की बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले नई दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर हुई। पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनौती मिल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने कांग्रेस या किसी भी सहयोगी दल के साथ गठबंधन को लेकर अब तक कोई चर्चा शुरू नहीं की है। जबकि टीएमसी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है। भाजपा अध्यक्ष ने भी की बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ बैठक उधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ बैठक की। नवीन ने उनकी चिंताओं को सुना। यह बैठक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले हुई है। बैठक के बाद भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने कहा कि नितिन नवीन ने सांसदों को मार्गदर्शन दिया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। ये भी पढ़ें:असम मॉडल के सहारे बंगाल में फायदा उठाने की कोशिश में भाजपा, SIR पर ममता के विरोध से इस तरह निपटेगी पार्टी बैठक के बाद भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने क्या कहा भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल से लोकसभा और राज्यसभा के हमारे सभी सांसद और पहली बार चुने गए सांसद भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हेंपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दो घंटे से ज्यादा समय बिताने का मौका मिला।उन्होंने अपनी चिंताओं पर चर्चा की। बिस्टा ने कहा कियह पूरी तरह से संगठन की बैठक थी। उनसे यह हमारी पहली मुलाकात थी, इसलिए हमें कई सुझाव मिले और काफी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा, 'यही वजह है कि मैं भाजपा को अन्य दलों से अलग मानता हूं। हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से परिवार जैसे माहौल में मिले। सभी सांसदों ने अपने-अपने मुद्दे रखे।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:57 IST
Politics: खरगे और राहुल गांधी की कांग्रेस की बंगाल इकाई के नेताओं के साथ बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा #IndiaNews #National #RahulGandhi #MallikarjunKharge #SubahSamachar
