आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, मलिंगा-पारस और हॉपकिंसन का टीम से टूटा नाता
आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के अलावा फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन भी फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में तीनों कोच के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मुंबई इंडियंस ने कहा कि मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में अपनी-अपनी भूमिकाओं से आगे बढ़ेंगे। टीम ने तीनों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 16:27 IST
आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव, मलिंगा-पारस और हॉपकिंसन का टीम से टूटा नाता #CricketNews #National #Ipl2027 #Malinga #Mhambrey #Hopkinson #MumbaiIndians #SubahSamachar
