Himachal: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा; कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की माैत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार संख्या एचपी 26 बी 8999 अचानक जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 07:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा; कार खाई में गिरने से दो महिलाओं सहित चार की माैत, एक घायल #CityStates #HimachalPradesh #RampurBushahar #Shimla #HimachalRoadAccident #KinnaurAccidentNews #SubahSamachar