प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: शरीर पर मिले 6 चोट के निशान, जो 5-7 दिन पुराने
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कार्डिएक अरेस्ट से प्रतीक की मौत हुई है। विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक और सामने आई है। जो कई सवाल खड़े कर रही है। प्रतीक की बॉडी पर छह चोट के निशान मिले हैं, इनमें तीन चोट पांच से सात पुरानी है और तीन चोट एक दिन पुरानी है। हालांकि इनका उनकी मौत से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन, ये चोट उनको कैसे लगी हैं, ये पता नहीं चल सका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:23 IST
प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: शरीर पर मिले 6 चोट के निशान, जो 5-7 दिन पुराने #CityStates #Lucknow #PrateekYadavPostmortemReport #PulmonaryEmbolism #HeartFailure #AkhileshYadav #UpNews #HealthNews #ViralUpdate #SubahSamachar
