Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, राज्य सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बड़े फेरबदल में 54 राज्य पुलिस सेवा (एचपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक शिव कुमार को शिमला में सुरक्षा एवं खुफिया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को अब प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियनजुन्गा के कमांडेंट होंगे। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह को कुल्लू भेजा गया है। सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनात किया गया है। ऊना में अवकाश आरक्षित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र कुमार को कुल्लू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। होम गार्ड्स सोलन के कमांडेंट संतोष कुमार शर्मा को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है।शिव राम चौधरी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौथी आईआरबीएन जंगलबेरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:22 IST
Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, राज्य सेवा के 54 अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPolice #HpsOfficersTransfer #SubahSamachar
