झारखंड में एनआईए की छापेमारी क्यों?: सुबह 4 बजे दो रिश्तेदारों के घर पहुंचीं टीमें, एक व्यक्ति को ले गई एजेंसी

झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। बाबा पथ स्थित सुभाष बारला गली में सुबह करीब चार बजे एनआईए की दो अलग-अलग टीमें पहुंचीं और दो रिश्तेदारों के घरों में एक साथ जांच शुरू कर दी। एक मकान में तलाशी पूरी करने के बाद टीम वहां से निकल चुकी है, जबकि दूसरे घर में दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, एनआईए की पहली टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान टीम एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर गई है। हालांकि, उसे गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए ले जाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो अलग-अलग टीमों ने रिश्तेदारों के घरों में की छापेमारी एनआईए की दूसरी टीम मकानों के पीछे स्थित मैदान की ओर से एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुंची। यहां अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों और विभिन्न कागजात की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई किए जाने से इलाके में हलचल मच गई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर एनआईए के अधिकारियों के साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान कई वाहन भी पहुंचे थे। एक घर में तलाशी पूरी होने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई, जबकि दूसरे मकान में जांच जारी रही। मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के संभावित कनेक्शन की जांच सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, एनआईए की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग से जुड़े किसी मामले के संभावित तार खंगालने के लिए की जा रही है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक छापेमारी के कारणों और जांच के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित परिवार के सदस्य पहले ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, उनके पूर्वजों के बिहार में कत्था कारोबार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आ रही है। फिलहाल एनआईए की टीम दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच कर रही है। कार्रवाई में एक व्यक्ति को साथ ले जाने की जानकारी भी मिली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड में एनआईए की छापेमारी क्यों?: सुबह 4 बजे दो रिश्तेदारों के घर पहुंचीं टीमें, एक व्यक्ति को ले गई एजेंसी #CityStates #Crime #Ranchi #Jharkhand #NiaInHazaribagh #MajorOperation #OnePersonTakenIntoCustody #RaidsConductedThisMorning #HomesOfTwoRelatives #SubahSamachar