सरकार का बड़ा फैसला: मंडी में बनेंगी हिमाचल की पहली महिला जेल, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश की पहली समर्पित महिला जेल मंडी में स्थापित की जाएगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जेल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मॉडल प्रिजन मैनुअल के अनुरूप विकसित किया जाएगा। शुरुआत में यहां 50 से 100 महिला बंदियों को रखने की व्यवस्था होगी, जिसे जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में 139 महिला बंदी हैं, जिन्हें जिला कारागारों में बने महिला बैरकों में रखा जाता है। अलग महिला जेल बनने से बंदियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अन्य जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखने की समस्या भी कम होगी।अधिसूचना के अनुसार, मंडी जिला कारागार में महिला जेल संचालित होगी। वहीं, जिला कारागार के पुरुष बंदियों को नेरचौक में बन रहे नए जेल परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। महिला जेल में विचाराधीन और सजायाफ्ता बंदियों के लिए अलग-अलग बैरक होंगे। पहली बार जेल पहुंचने वाली बंदियों को आदतन या गंभीर अपराधों की आरोपियों से अलग रखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 20:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सरकार का बड़ा फैसला: मंडी में बनेंगी हिमाचल की पहली महिला जेल, अधिसूचना जारी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalFirstWomenJail #SubahSamachar