छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: शादी से लौट रहीं दो नाबालिगों से नौ लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दो आदिवासी लड़कियों के साथ 8 से 9 लड़कों ने अलग-अलग जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम मचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम 4 नाबालिग लड़कियां शादी समारोह से देर रात घर लौट रही थीं। इस दौरान बाइक पर सवार 8-9 लड़कों ने उनका रास्ता रोक। किसी तरह दो नाबालिगों ने बचकर भाग निकलीं। वहीं दो नाबालिगों के साथ आरोपियों ने अलग अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, दो बजे रात को पीड़िता घर पहुंची, लेकिन डर की वजह से घर में कुछ नहीं बताया। वहीं 25 अप्रैल को एक नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। 26 अप्रैल को पुलिस ने एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल व अन्य के खिलाफ धारा 70 (2) बीएनएस और पॉक्सो एकट की धारा 4(2), 5 (जी) व 6 के तहत अपराध दर्ज किया और दोनों पीड़िताओं कीएमएलसी हुई। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने दोनाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्मकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 29 अप्रैल को दोनों नाबालिग लड़कियों को अंबिकापुर लाया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात: शादी से लौट रहीं दो नाबालिगों से नौ लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मचा हड़कंप #CityStates #Chhattisgarh #CgNewsToday #SubahSamachar