ओरण की लड़ाई पड़ी भारी? विधायक भाटी की सुरक्षा घटाई, चार की जगह सिर्फ एक गनमैन; बोले- मेरी असली मालिक जनता

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कटौती ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले जहां उनकी सुरक्षा में पीएसओ सहित कुल चार सुरक्षाकर्मी तैनात थे, वहीं अब तीन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है और केवल एक पीएसओ ही उनकी सुरक्षा में तैनात है। प्रशासन का अधिकार- भाटी सुरक्षा में कटौती की पुष्टि करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से सूचना मिली कि उन्हें वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। जब कारण पूछा गया तो बताया गया कि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा हटा दी गई है। इस पर उन्होंने शांत भाव से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है, जो भी निर्णय लिया गया है, वह प्रशासन का अधिकार है। भाटी ने ओरण मुद्दे पर मजबूती के साथ रखी बात विधायक रविंद्र सिंह भाटी लंबे समय से गोचर भूमि, ओरण संरक्षण और सोलर कंपनियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। हाल ही में जयपुर में आयोजित ओरण संरक्षण आंदोलन में भी वे सक्रिय रूप से शामिल हुए थे और उन्होंने मंच से अपनी बात प्रमुखता से रखी थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कमी को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय- रविंद्र सिंह भाटी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि चाहे सुरक्षा रहे या न रहे, वे जनता और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 'मेरी असली मालिक जनता है। जनता से जुड़ा कोई भी विषय होगा, तो मैं उसे पूरी मजबूती से उठाऊंगा। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय, मैं कभी भी केवल सुरक्षा के भरोसे नहीं रहा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना पड़े और किसी भी प्रकार की कठिनाई या जोखिम उठाना पड़े, तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान पहले ही अंदेशा जताया था कि उन्हें मुकदमों, जेल या अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपने लोगों के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। ये भी पढ़ें- बदला मौसम का मिजाज, कहीं ओले तो कहीं भीषण गर्मी; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल सिर्फ एक गनमैन के भरोसे सुरक्षा जानकारी के अनुसार, पहले विधायक की सुरक्षा में एक स्थायी पीएसओ और तीन अतिरिक्त पीएसओ तैनात थे। हाल ही में तीनों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। ऐसे में अब विधायक की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल एक गनमैन के भरोसे रह गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 07:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ओरण की लड़ाई पड़ी भारी? विधायक भाटी की सुरक्षा घटाई, चार की जगह सिर्फ एक गनमैन; बोले- मेरी असली मालिक जनता #CityStates #Barmer #Rajasthan #BarmerNews #RajsthanNews #RavindraSinghBhatiSecurityReduced #RajasthanIndependentMlaSecurityCut #OranLandProtestRajasthan #BarmerPoliticalNews #RavindraSinghBhati #SubahSamachar