Mandla News: यहां घटिया चावल वितरण पर कार्रवाई, सर्वेयर बर्खास्त तीन पर केस दर्ज; जिला प्रशासन सख्त
मंडला के नारायणगंज तहसील अंतर्गत ग्राम देवहार की उचित मूल्य दुकान में अमानक चावल वितरण का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर प्राप्त शिकायत के आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मौके पर वितरित किया जा रहा चावल शासन के गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर खराब चावल को वितरण के लिए स्वीकृति देने वाले गुणवत्ता सर्वेयर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। साथ ही संबंधित विक्रेता, प्रबंधक और केंद्र प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें-MP Weather Today: एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू, 9 शहरों में 42 से ज्यादा पारा, 16 जिलों में लू का अलर्ट प्रशासन सख्त जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम नागरिकों को दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देवहार में घटिया चावल वितरण व्यवस्था को जांचते हुए अधिकारी। देवहार में घटिया चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 21:27 IST
Mandla News: यहां घटिया चावल वितरण पर कार्रवाई, सर्वेयर बर्खास्त तीन पर केस दर्ज; जिला प्रशासन सख्त #CityStates #MadhyaPradesh #Mandla #SurveyorDismissed #Fir #Case #SubahSamachar
