Yamuna Nagar News: स्मैक तस्करी का मुख्य सप्लायर काबू
यमुनानगर। जिला पुलिस के ऑपरेशन मैदान 2.0 अभियान के तहत स्पेशल सेल ने 32 ग्राम स्मैक बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने गांव शादीपुर के पास से गांव रायपुर निवासी विशाल को 32 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नशीला पदार्थ सहारनपुर के गांव दुमझेड़ा निवासी नदीम से लाया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के संबंध में गहन जांच कर रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 06:05 IST
Yamuna Nagar News: स्मैक तस्करी का मुख्य सप्लायर काबू #MainSupplierOfSmackSmugglingArrested #SubahSamachar
