Kangra News: चरस तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर बालीचौकी से गिरफ्तार
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने 29 अप्रैल को बरामद की गई 1.117 किलोग्राम चरस के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलीप सिंह (53), निवासी गांव भाओगी, तहसील बालीचौकी (मंडी) के रूप में हुई है।पुलिस ने 29 अप्रैल को आलमपुर में सुरिंद्र कुमार निवासी नगेहड़ (बैजनाथ) को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान सुरिंद्र ने चरस की सप्लाई देने वाले मुख्य तस्कर का खुलासा किया। इसी निशानदेही पर लंबागांव पुलिस की टीम ने मंडी के बालीचौकी क्षेत्र में दबिश देकर दलीप सिंह को धर दबोचा।डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी दलीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। एक हफ्ते में 6.949 किलो चरस और 130.48 ग्राम चिट्टा पकड़ा धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए अभियान में एक सप्ताह में ही 6.949 किग्रा चरस बरामद की है। साथ ही इस समयावधि में 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने 27 अप्रैल से 3 मई तक चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों (एक नाबालिग सहित) को गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना पंचरुखी, लंबागांव, गगल और पुलिस थाना बैजनाथ के तहत यह कारवाई की है। इन मामलों में मुख्य सप्लायरों तक पुलिस पहुंच रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:13 IST
Kangra News: चरस तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर बालीचौकी से गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
