मोहब्बत न मिली तो चुनी मौत: 'मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और...' बोलकर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और मैं भी नहीं बचूंगा। मम्मी को बता देना मैं बांध पर हूं और मर गया, मैं पानी में कूद भी गया। यह ऑडियो रिकॉर्डिंग व्हाट्सएप से बहन के मोबाइल पर भेजकर युवक ने उर्मिल बांध में छलांग लगा दी। 24 घंटे बाद शनिवार की शाम करीब छह बजे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने बांध से बरामद किया। चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग में परिजनों के बाधक बनने पर युवक ने यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने बताया कि प्रेमिका उसके भाई पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। थाना श्रीनगर के अतरारमाफ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (21) बीए का छात्र था। शुक्रवार को वह साईं कॉलेज महोबा से परीक्षा देकर घर लौटा। उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से शादी की बात मां को बताई तो मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद वह घर से निकल गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मोहब्बत न मिली तो चुनी मौत: 'मेरी वजह से किसी की इज्जत नहीं जाएगी और...' बोलकर लड़के ने उठाया खौफनाक कदम #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #UpNews #Suicide #CommittedSuicide #SuicideNews #SubahSamachar