Mahoba: 300 फीट गहरी खदान में युवक ने लगाई छलांग, तीन घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, गोताखोरों का रेस्क्यू जारी
महोबा जिले में पत्थरमंडी कबरई के रमकुंडा पहाड़ की 300 फीट गहरी बंद खदान मेंं भरे पानी में युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू शुरू कराया है। तीन घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घर में विवाद होने के बाद युवक के खदान में छलांग लगाने की चर्चा है। कस्बा कबरई के आंबेडकरनगर निवासी अशोक शर्मा (44) बुधवार को सुबह करीब दस बजे घर से निकल गया। कस्बे के बाहर स्थित रमकुंडा पहाड़ की बंद खदान में उसने छलांग लगा दी। खदान में भरे पानी में युवक डूब गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:56 IST
Mahoba: 300 फीट गहरी खदान में युवक ने लगाई छलांग, तीन घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, गोताखोरों का रेस्क्यू जारी #CityStates #Kanpur #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #SubahSamachar
