मौत का सिलबट्टा : अब तक याद है वो खौफनाक रात, एक हैवान था और तीन लाशें, घर में बिखरा था खून-खून, पढ़ें मामला

महोबा जिले में पत्नी और दो बेटियों की सिलबट्टे से कूंचकर हत्या करने वाला देवेंद्र दो बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका है। अब अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। घटना अंजाम देने के बाद आत्मग्लानि में ट्रेन से कटने पहुंचे देवेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद अगस्त 2025 में देवेंद्र ने उप कारागार में अंगोछा से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। समदनगर निवासी देवेंद्र विश्वकर्मा ने 17 जुलाई 2023 की रात पत्नी रामकुमारी, दो बेटियों आयुषी व सोनाक्षी की सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी को पछतावा हुआ और वह स्वयं ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के लिए महोबा रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया था। मरने के बाद उसकी शिनाख्त हो सके इसके लिए उसने शर्ट पर पेन से अपना नाम लिखा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 04, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मौत का सिलबट्टा : अब तक याद है वो खौफनाक रात, एक हैवान था और तीन लाशें, घर में बिखरा था खून-खून, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #KanpurNews #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaTripleMurder #MahobaWifeAndDaughtersMurder #MahobaMurderCase #SubahSamachar