UP: प्यार की दुहाई या कुछ और सच? आखिरी अलविदा कह उर्मिल बांध में कूदा वीरू, कहा- मां को बता देना, मैं मर गया
महोबा में प्रेम-प्रसंग के चलते एक स्नातक छात्र ने उर्मिल बांध में कूदकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने अपनी बहन को व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश भेजकर मां को मरने की सूचना देने को कहा था। 24 घंटे बाद शनिवार शाम को एसडीआरएफ टीम ने युवक का शव बांध से खोज निकाला। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि प्रेमिका उसके भाई पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। अतरारमाफ गांव निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (21) शुक्रवार को साईं कॉलेज महोबा से परीक्षा देकर घर लौटा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 05:28 IST
UP: प्यार की दुहाई या कुछ और सच? आखिरी अलविदा कह उर्मिल बांध में कूदा वीरू, कहा- मां को बता देना, मैं मर गया #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaStudentSuicide #MahobaUrmilDam #SaiCollegeMahoba #SubahSamachar
