UP: गम ने दी ताकत, मौत ने दी नींद , सहारे के मोहताज सुभान ने खुद नापा अंतिम सफर, अब सिर्फ मासूमों की बेबसी

मौत का ऐसा मंजर जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी। कैंसर से जूझ रहे सुभान अहमद (40) के लिए उनकी पत्नी रजिया और छह वर्षीय बेटे हसनैन ही उनकी दुनिया थे। लेकिन, 11 दिन पहले काल ने उनसे यह सहारा छीन लिया। पत्नी के जीवित रहते जो सुभान एक कदम चलने को मोहताज थे, अपनों के वियोग में वे बेसुध होकर मौत की राह नापने लगे। शुक्रवार की सुबह वे फातिहा पढ़ने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घंटों की तलाश के बाद जब परिजन कब्रिस्तान पहुंचे, तो सुभान का शव पत्नी और बेटे की कब्रों के बीच पड़ा मिला। एक हाथ बेटे की कब्र पर और दूसरा पत्नी की यादों को थामे, सुभान हमेशा के लिए खामोश हो चुके थे। आइए जानते हैं पूरी कहानी…

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 05:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गम ने दी ताकत, मौत ने दी नींद , सहारे के मोहताज सुभान ने खुद नापा अंतिम सफर, अब सिर्फ मासूमों की बेबसी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaSoulfulStory #LoveBeyondDeath #HeartBreaking #SubahSamachar