UP: जिसे बताया अपहरणकर्ता , उसी से मांग में सिंदूर भरवाती दिखी छात्रा, पंडित से कहा- मर्जी से कर रही हूं शादी
महोबा जिले में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा एक युवक से शादी रचाते दिख रही है। यह युवक अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवकों में से एक है। इतना ही नहीं इन दोनों युवक-युवती की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात भी सामने आई है। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने और विरोध कर रहे परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 05:34 IST
UP: जिसे बताया अपहरणकर्ता , उसी से मांग में सिंदूर भरवाती दिखी छात्रा, पंडित से कहा- मर्जी से कर रही हूं शादी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #MahobaStudentAbductionCase #NeetAspirantTorturedMahoba #SubahSamachar
