महोबा: अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर मासूम की मौत, दंपती समेत चार लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती
महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में मंगलवार तड़के कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय घर में सो रहा गंगाराम अनुरागी का परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। हादसे में गंगाराम की बेटी बबली (12) की मौत हो गई। परिवार में बच्ची की मौत से कोहराम मचा है। गुढ़ा निवासी गंगाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार सुबह मकान गिरने से गंगाराम, उनकी पत्नी उमा देवी, बड़ी बेटी श्वेता और बेटा शिवम भी मलबे की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 12:51 IST
महोबा: अचानक भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर मासूम की मौत, दंपती समेत चार लोग घायल, अस्पताल मे भर्ती #CityStates #Kanpur #Mahoba #MahobaNews #MahobaCrimeNews #SubahSamachar
