UP: MLA बृजभूषण राजपूत की बची जान, एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने रौंदा, गनर समेत 3 घायल, पिता बोले- हत्या की साजिश
महोबा जिले में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। महोबा के संकट मोचन मंदिर खरेला के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। इससे विधायक के सरकारी गनर, प्राइवेट गार्ड और ड्राइवर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। विधायक के पिता व पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने हत्या की साजिश बताया। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी कार आगे चल रही थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 06:36 IST
UP: MLA बृजभूषण राजपूत की बची जान, एस्कॉर्ट वाहन को ट्रक ने रौंदा, गनर समेत 3 घायल, पिता बोले- हत्या की साजिश #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #MahobaNews #MahobaCrimeNews #SubahSamachar
