सेवा: साधु-संतों की सुविधा के लिए श्री राम कुटी में बनवाए नए कमरे, ट्रस्ट को सौंपने पर किया गया सम्मान
सियाराम बाबा के परम भक्त अग्रवाल परिवार ने स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी बाई की स्मृति में महेश्वर की श्री राम कुटी में नए कमरों का निर्माण करवाकर उन्हें श्री राम कुटी ट्रस्ट को समर्पित किया। सकल समाज के साधु-संतों की सुविधा के लिए परिवार द्वारा अपने निजी स्तर पर कराए गए इस निर्माण से कुटी परिसर की व्यवस्थाओं में विस्तार हुआ है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूजन-हवन और भजन-कीर्तन किए गए। इस अवसर पर श्री राम कुटी ट्रस्ट की ओर से अग्रवाल परिवार सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश: विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सीधी पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
सेवा: साधु-संतों की सुविधा के लिए श्री राम कुटी में बनवाए नए कमरे, ट्रस्ट को सौंपने पर किया गया सम्मान #CityStates #MadhyaPradesh #Khargone #SubahSamachar
