Panipat News: धोखाधड़ी के आरोपी महेंद्र, भाई व भतीजे की कोर्ट में आज होगी पेशी

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गवाही पलटने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला व भतीजे राम को वीरवार को फिर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। तीन दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस ने तीनों से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। साथ ही कुछ नकदी भी बरामद की है। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है। उधर, देवेंद्र को डाक विभाग के डाकपाल पद से निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस टीम ने आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला, उनके भाई डाक विभाग में डाकपाल के पर तैनात देवेंद्र चावला व भतीजे राम को गिरफ्तार किया था। तीनों पर आरोप है कि सनौली गांव के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा के साथ चल रहे मुकदमों में पक्ष में गवाही देने और समझौते के नाम पर 70 लाख रुपये लिए। बाद में 80 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल किया और गवाही से बदल गए। पुलिस ने सोमवार को तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के प्रयास किए गए। इस दौरान टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश भी दी। वीवार को आरोपियों के रिमांड का समय पूरा होगा। इसके बाद वीरवार को एक बार फिर तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से कुछ नकदी बरामद भी की गई है। गुनितफाइलफोटो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: धोखाधड़ी के आरोपी महेंद्र, भाई व भतीजे की कोर्ट में आज होगी पेशी #Mahendra #HisBrotherAndNephew #AccusedOfFraud #WillAppearInCourtToday. #SubahSamachar