Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
Mahashivratri Vrat Niyam: 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और चार प्रहर में महादेव की विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। हालांकि, किसी भी व्रत को रखने से पहले उसके नियमों और अपनी शारीरिक स्थिति को समझना बेहद जरूरी होता है। शास्त्रों में भी यह स्पष्ट किया गया है कि हर व्रत सभी के लिए अनिवार्य नहीं होता। महाशिवरात्रि का व्रत भी कुछ विशेष परिस्थितियों में नहीं रखना चाहिए। इसलिए यह जानना आवश्यक है कि किन लोगों को यह व्रत नहीं रखना चाहिए और ऐसे में वे किस प्रकार से भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। Mahashivratri 2026:महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं उनके प्रिय भोग, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 13:32 IST
Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम #Festivals #National #ShivPuja #Mahashivratri #Mahashivratri2026 #MahaShivratri2026 #SubahSamachar
