महाशिवरात्रि: बाबा की शादी में मलेशिया से भी आएगा उपहार, वित्त मंत्री लेकर आएंगी विवाह की सामग्री; जानें खास

Mahashivratri:धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व एक ऐतिहासिक और वैश्विक स्वरूप लेने जा रहा है। श्रीकाशी विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह के पावन अवसर पर पहली बार सात समंदर पार से भी नेग आएगा। मंदिर न्यास के अनुसार, मलेशिया सरकार की वित्त मंत्री समीला पेरुमल स्वयं बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष उपहार लेकर काशी पहुंच रही हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण ने बताया कि बाबा के विवाह की रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई जाएंगी, जिसमें देशभर के 50 से अधिक प्रमुख मंदिरों से पूजन सामग्री और उपहार आ रहे हैं। इनमें मथुरा का बांकेबिहारी मंदिर, मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रमुख हैं। कई मंदिरों से सामग्रियां पहुंचनी भी शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के मंदिरों से भी भेंट भेजने की तैयारी थी, लेकिन समय की कमी के कारण इस बार संभव नहीं हो सका। सीईओ ने बताया कि बाबा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा का आलम यह है कि कई बड़े मंदिरों से बिना किसी औपचारिक सूचना के ही निरंतर उपहार और संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 23:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाशिवरात्रि: बाबा की शादी में मलेशिया से भी आएगा उपहार, वित्त मंत्री लेकर आएंगी विवाह की सामग्री; जानें खास #CityStates #Varanasi #Mahashivratri #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar