Maharashtra: शिवसेना UBT में फिर बगावत के संकेत, शिंदे से मिले 14 विधायक; फर्जी आधार कार्ड से बेची खेत की जमीन

जून 2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों को तोड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह प्रयास सफल होने के बाद अब शिवसेना ने ऑपरेशन टाइगर-3 शुरू किया है। शिवसेना के नेता और जल संरक्षण व स्वास्थ्य मंत्री स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने ऑपरेशन-3 शुरू होने का संकेत दिया है। पाटिल ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) 14 से अधिक विधायक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। इस बीच, चर्चा यह भी है कि इन 14 विधायकों के गुपचुप तरीके से शिंदे से मुलाकात की है। गुलाबराव पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे के कई विधायक हमारे साथ जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिंदे अधिक नहीं बोलते, लेकिन जिस दिन अपनी दाढ़ी सहलाएंगे उसी दिन यह ऑपरेशन भी सफल हो जाएगा। इसे लेकर विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में भी हलचल देखी जा रही है।22 जून को एमवीए विधायकों की बैठक में 23 सदस्य गैरहाजिर रहे थे। एमवीए के विधानसभा और विधान परिषद में कुल 60 विधायक हैं जिसमें से 37 लोग ही इस बैठक में पहुंचे थे। इसलिए गुलाब राव पाटिल के दावे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: शिवसेना UBT में फिर बगावत के संकेत, शिंदे से मिले 14 विधायक; फर्जी आधार कार्ड से बेची खेत की जमीन #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf27June #Politics #MaharashtraNews #ShivsenaUbt #Mumbai #Crime #SubahSamachar