Maharashtra: उद्धव ठाकरे बोले- बच्चू कडू को मंत्री बनाना मेरी गलती थी; पुणे में प्री-मानसून बारिश

उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को शिवसेना एमएलसी बच्चू कडू पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मंत्री बनाना उनकी गलती थी। मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बिना नाम लिए कहा कि एक पुराने शिवसैनिक को घर बुलाकर मंत्री बनाया, लेकिन वह लालच में पार्टी छोड़कर चला गया। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वार्थ के लिए साथ छोड़ते हैं, उन्हें जाने देना चाहिए, जबकि लड़ने वाले कार्यकर्ता अब भी उनके साथ हैं।बच्चू कडू 2022 में उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान मंत्री थे। बाद में वह एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले विधायकों में शामिल हो गए थे, जिसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। कडू पहले अविभाजित शिवसेना का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पार्टी प्रहार जनशक्ति पक्ष बनाई। 2024 विधानसभा चुनाव में अमरावती जिले की अचलपुर सीट से हारने के बाद वह पिछले महीने फिर शिवसेना में शामिल हुए। इसके बाद एकनाथ शिंदे गुट ने उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया, जहां वह निर्विरोध जीत गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 02:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: उद्धव ठाकरे बोले- बच्चू कडू को मंत्री बनाना मेरी गलती थी; पुणे में प्री-मानसून बारिश #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf23May #Mumbai #MaharashtraNews #UddhavThackeray #Shivsenaubt #Politics #Pune #SubahSamachar