Maharashtra: मुंबई में देह व्यापार रैकेट पर मकोका, 9 गिरफ्तार; ड्राइविंग लाइसेंस पर फडणवीस सरकार का अहम फैसला
महाराष्ट्र पुलिस ने कल्याण रेलवे स्टेशन के पास देह व्यापार रैकेट चलाने के आरोप में सात महिलाओं और दो पुरुषों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याण) अशोक होनमाने ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने एक संगठित अपराध सिंडिकेट बनाया था। वे वित्तीय लाभ के लिए महिलाओं का व्यवस्थित रूप से शोषण कर रहे थे। पुलिस ने 20 महिलाओं को पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने के आरोप में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस साल 21 फरवरी को महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन, कल्याण में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ MCOCA के प्रावधान लगाए गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कल्याण जिला जेल में बंद आरोपियों को 30 जून को स्थानीय अदालत की अनुमति लेने के बाद MCOCA प्रावधानों के तहत फिर से गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल प्रमाणपत्र अनिवार्य मंगलवार को राज्य के एक अन्य अहम घटनाक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा बड़ा फैसला लिया।सरकार ने कहा कि 1 अगस्त, 2026 से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र अनिवार्य (domicile certificate mandatory) करेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का प्रस्ताव विधि और न्याय विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अनधिकृत बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही, इस क्षेत्र को वैध बनाने और राजस्व बढ़ाने के लिए नियामक ढांचा तैयार किया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:53 IST
Maharashtra: मुंबई में देह व्यापार रैकेट पर मकोका, 9 गिरफ्तार; ड्राइविंग लाइसेंस पर फडणवीस सरकार का अहम फैसला #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar
