Maharashtra Updates: राज्यपाल से मिला घुमंतू जनजातियों का कल्याण समूह, पिछड़े समुदायों की समस्याओं पर हुई बात

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शरद पवार के दिवंगत भतीजे अजित पवार के खास रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सुनील तटकरे ने उनके चाचा से मुलाकात की। अजित की बगावत के बाद दो-फाड़ हुई पार्टी के अलग धड़े- एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार से मंगलवार को मिलने पहुंचे तटकरे ने मुलाकात को गैर-राजनीतिक बताया।दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे तटकरे ने पत्रकारों को बताया कि वह पवार से उनके अस्वस्थ होने के कारण मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि यह केवल पवार का हालचाल जानने की यात्रा थी, कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। तटकरे गुवाहाटी से मुंबई आए थे, जहां उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में भाग लिया था।अजित पवार का निधन इसी वर्ष 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में हुआ था।इसके बाद तटकरे पहली बार पवार से भेंट करने पहुंचे। खास बात ये भी है कि इस मुलाकात से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने बेटों- पार्थ और जय पवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल करने का एलान किया। शरद पवार ने 1999 में एनसीपी नाम से पार्टी बनाई थी। जुलाई 2023 में अजित पवार समेत कई विधायकों ने बगावत कर भाजपा के समर्थन वाली महायुति सरकार का दामन थाम लिया था। अब विभाजन केकरीब तीन साल बाद खाई पाटे जाने की कवायद की अटकलें लग रही हैं। शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के विलय प्रक्रिया में बाधा आने की बात कही थी। होटल में व्यवसायी का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका पुणे के एक होटल में 61 वर्षीय व्यवसायी अशोक जैन को मृत पाया गया।पुलिस आत्महत्या का संदेह जाहिर कर रही है। शव रविवार, 10 मई को डेक्कन जिमखाना के होटल में मिला। शव के पास से बरामद एकनोट में वित्तीय व व्यक्तिगत समस्याओं का जिक्र है। जैन बीते 9 मई से लापता थे। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत का संकेत मिला है। पुलिस इस संदिग्ध मौत के मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 00:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra Updates: राज्यपाल से मिला घुमंतू जनजातियों का कल्याण समूह, पिछड़े समुदायों की समस्याओं पर हुई बात #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar