पुणे ट्रेकर मौत मामला: पुलिस बोली- मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में धकेला, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले रियल एस्टेट फर्म के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुणे पुलिस ने मंगलवार को उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उन पर केतन को पुणे के लोहागढ़ किले सेगहरी खाई में धकेलने का आरोप है। पहले इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच में हत्या की साजिश सामने आई है। यह घटना 18 जून को हुई थी। गहुंजे, पुणे जिले के निवासी 26 वर्षीय केतनका शव किले के पास एक खाई में मिला था। पुलिस ने पहले बताया था कि केतन अपनी मंगेतर सिया और दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर थे। तस्वीरें लेते समय वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। मंगेतर सिया गोयल ने तुरंत इसकी जानकारीलोनावाला ग्रामीण पुलिस कोदी थी। उन्होंने बताया कि किले में सैर के दौरान केतन फिसलकर खाई मेंगिर गए थे। इसके बाद आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। केतनकी शादी इसी साल सिया गोयल से होनी थी। परिवारों ने उदयपुर, राजस्थान में एक महल बुक कर भव्य शादी की तैयारियां की थीं। संदेह और जांच के दायरे पर एसपी ने क्या बताया पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि मौत के हालात संदिग्ध लग रहे थे। इसी कारण पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। हमारी टीमों ने वित्तीय विवादों और व्यक्तिगत संबंधों सहित कई पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम जानकारी मिली। सिया गोयल का कोंढवा, पुणे निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ संबंध था। जांच में पता चला किसिया गोयल, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। हत्या की साजिश कैसे रची गई पुलिस के अनुसार, सियाऔर चेतनने केतन को खत्म करने की साजिश रची। योजना के तहत, सिया, केतनको सैर के बहाने लोहागढ़ किले ले गई। चेतन को बाद में उसी स्थान पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकेल दिया,इससे उनकी मौत हो गई। संदेह के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन बाबूलाल चौधरीको हिरासत में ले लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कैसे होगी पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि केतन, चेतनऔर सिया के रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसलिए दोनों ने मिलकर केतन को खत्म करने की योजना बनाई। चेतन की पूछताछ के आधार पर सिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई। लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है ताकि घटनाओं का सटीक क्रम स्थापित किया जा सके। फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:02 IST
पुणे ट्रेकर मौत मामला: पुलिस बोली- मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में धकेला, दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार #IndiaNews #National #Maharashtra #SubahSamachar
