Maharashtra Political Crisis:आदित्य ठाकरे के करीबी ने थामा शिंदे का दामन

महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। आदित्य ठाकरे के करीबी और मुंबई की राजनीति में प्रभावशाली नेता माने जाने वाले सचिन अहीर ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया है। अहीर ने शिंदे गुट में शामिल होने के तुरंत बाद महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए महायुति उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल कर दिया। इस घटनाक्रम को महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर-3' के तौर पर देखा जा रहा है। सचिन अहीर का शिंदे गुट में जाना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें आदित्य ठाकरे का सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता रहा है। हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के नौ में से छह सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे। अब अहीर के पाला बदलने से उद्धव ठाकरे की संगठनात्मक ताकत और रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। शिंदे गुट का दावा है कि आने वाले दिनों में उद्धव खेमे के कई और विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra Political Crisis:आदित्य ठाकरे के करीबी ने थामा शिंदे का दामन #IndiaNews #National #SachinAhir #AadityaThackeray #EknathShinde #ShivSenaUbt #MaharashtraPolitics #OperationTiger3 #UddhavThackeray #MaharashtraLegislativeCouncil #Mahayuti #ShivSenaSplit #SubahSamachar