Maharashtra Updates: पुणे में ठेकेदार ने की आत्महत्या, पूर्व शिवसेना विधायक समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज

पुणे में 65 वर्षीय ठेकेदार खलील शेख की कथित आत्महत्या के मामले में पूर्व शिवसेना विधायक रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी और 12 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, खलील शेख ने गुलटेकड़ी इलाके स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली।अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले शेख ने कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए और एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर का नाम लिया है। इसके अलावा, उन्होंने शहर में विभिन्न कारोबारी परियोजनाओं में साथ काम करने वाले कई अन्य लोगों के नाम भी लिखे हैं। वीडियो और सुसाइड नोट में शेख ने आरोप लगाया कि कारोबारी साझेदारों के विश्वासघात के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण वह तनाव और मानसिक परेशानी में थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वारगेट पुलिस थाने में रविंद्र धंगेकर, उनकी पत्नी समेत 14 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक धमकी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 04:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra Updates: पुणे में ठेकेदार ने की आत्महत्या, पूर्व शिवसेना विधायक समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज #IndiaNews #National #MaharashtraNews #MaharashtraUpdates #MaharashtraHindiNews #MumbaiNews #Nagpur #Pune #MaharashtraPolitics #MaharashtraCrimeNews #Mumbai #SubahSamachar