Mahashivratri 2026: भारी वाहनों की नो एंट्री, सुबह 3 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन प्लान; आप भी जानें यह रूट

महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वहीं डायवर्जन भी लागू किया गया है। प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर पुलिस सुबह तीन बजे से बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को धीमी गति से निकलवाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वाहनों को रोका भी जा सकता है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, गुरुद्वारा गुरू का ताल, सिकंदरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी और अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इस दौरान सभी अनुमति पास निरस्त माने जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 08:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahashivratri 2026: भारी वाहनों की नो एंट्री, सुबह 3 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन प्लान; आप भी जानें यह रूट #CityStates #Agra #UttarPradesh #MahaShivratri #NoEntryForHeavyVehicles #TrafficDiversionPlan #AgraTrafficUpdate #PoliceBarricading #DcpTraffic #RouteDiversion #CityTrafficAlert #Nh-19Diversion #InnerRingRoadTraffic #SubahSamachar