Mahashivratri 2026 Wishes: काल भी तुम, महाकाल भी तुम... ऐसे संदेशों से दें शिव भक्तों को शुभकामनाएं

Mahashivratri Wishes 2026: फाल्गुन की पावन रात जब धीरे-धीरे उतरती है, तो वातावरण में एक अलग ही कंपन महसूस होता है-जैसे हर दिशा से शिवनाम की ध्वनि उठ रही हो। 15 फरवरी 2026, रविवार को आने वाली महाशिवरात्रि केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने का अवसर है। यह वह क्षण है जब भक्ति, शक्ति और विश्वास एक साथ संगम बनाते हैं। “हर-हर महादेव” की गूंज केवल शब्द नहीं रहती, वह साहस बनकर भीतर उतरती है और जीवन की हर चुनौती के सामने अडिग खड़े रहने का संकल्प देती है। Maha Shivratri 2026:महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष के 5 चमत्कारी उपाय, प्रसन्न होंगे देवों के देव महादेव शिवभक्तों के लिए यह पर्व भावनाओं का उत्सव है। जहां श्रद्धा के साथ उत्साह भी जुड़ा है। सुहागिन महिलाएं दांपत्य जीवन की मंगलकामना के लिए पूजा करती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं योग्य जीवनसाथी की कामना से उपवास रखती हैं। देशभर के मंदिरों में भक्ति की अनोखी छटा दिखाई देती है, विशेषकर हरिद्वार और उज्जैन जैसे पवित्र स्थलों पर उत्सव का अद्भुत वातावरण बनता है। इसी शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मंगलकामनाएं देकर रिश्तों में प्रेम और विश्वास की नई ऊर्जा भरते हैं।आइए इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 00:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mahashivratri 2026 Wishes: काल भी तुम, महाकाल भी तुम... ऐसे संदेशों से दें शिव भक्तों को शुभकामनाएं #Festivals #National #MahashivratriWishes #Mahashivratri2026 #MahashivratriKiShubhkamnaye #ShivratriWishes2026 #MahashivratriMessages #Mahashivratri2026Images #MahashivratriQuotes #SubahSamachar