माघ पूर्णिमा: संत रविदास जयंती...पलट प्रवाह से काशी ठसाठस, इन मार्गों पर नहीं जाएंगी VVIP गाड़ियां; अलर्ट
Magh Purnima: माघ पूर्णिमा स्नान, संत रविदास जयंती और माघ मेले के स्नान के बाद पलट प्रवाह से शनिवार की देर शाम से ही काशी ठसाठस है। रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को थामना कमिश्नरेट पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। लगभग आठ लाख की भीड़ काशी में है। सबसे अधिक यातायात दबाव गंगा की ओर आवाजाही करने वाले मार्गों पर है। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर वीवीआईपी, वीआईपी समेत हर प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। मैदागिन से लंका सीरगोवर्धन तक निकलने वाली जुलूस को लेकर भी पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास जयंती में लगभग तीन लाख से अधिक भीड़ और माघ मेला पर लगभग पांच लाख की भीड़ का अनुमान है। इसमें पलट प्रवाह भी शामिल है। शनिवार से सोमवार तक काशी में भीड़ ठसाठस रहने वाली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 31, 2026, 23:11 IST
माघ पूर्णिमा: संत रविदास जयंती...पलट प्रवाह से काशी ठसाठस, इन मार्गों पर नहीं जाएंगी VVIP गाड़ियां; अलर्ट #CityStates #Varanasi #MaghPurnima2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
